kartfor.cfom
नमस्कार दोस्तो आज हम आपको अभिलिप्सा पांडा के जीवन परिचय(Abhilipsa Panda Biography in Hindi) के बारे में बताएंगे। जी हां आज हम आपको हर हर शंभू शिव महादेव की सिंगर अभिलिप्स पांडा की उम्र, फोटो, इंस्टाग्राम अकाउंट, गृहनगर(Hometown), परिवार और उनसे जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में बताएंगे। अगर आपको उनसे जुड़ी तमाम जानकारी जाननी है तो इस लेख को पूरा पढ़े।
![Abhilipsa Panda Biography in Hindi](https://socialkut.com/wp-content/uploads/2022/07/%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9A%E0%A4%AF--1024x632.png)
अभिलिप्सा पांडा सिंगर की जीवनी
अभिलिप्सा पांडा अपने हर हर शंभू शिव महादेव गाने के लिए प्रसिद्ध है। अभिलिप्सा पांडा की उम्र 21 वर्ष है। उनका जन्म सन् 2001 में उड़ीसा में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था । अभिलिप्सा पांडा, उड़ीसा के क्योंझर डिस्ट्रिक्ट के बार्बिल शहर की रहने वाली है। अभिलिप्सा का संगीत से पुराना नाता है। उनके दादाजी हारमोनियम बजाने के लिए आस पास के गांव में प्रसिद्ध थे। जब अभिलिप्सा बड़ी हुई तब उनके दादाजी ने ही उन्हें शास्त्रीय संगीत (classical music) सिखाया।
अभिलिप्सा का परिवार
अभिलिप्सा के परिवार में कुल 4 लोग है। उनके माताजी , पिताजी और उनकी एक छोटी बहन। अभिलिप्सा उड़ीसा के ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती है। अभिलिप्सा के पिताजी पहले भारतीय सेना में काम करते थे। लेकिन अब वह सुरक्षा कंपनी में मैनेजर है। अभिलिप्सा की माताजी पेशे से एक टीचर है।
अभिलिप्सा पांडा शिक्षा
अभिलिप्सा पांडा ने अपनी शुरुवाती पढ़ाई उनके पास के उड़ीसा के स्कूल से ही पूरी की है। उन्होंने कक्षा कक्षा 10 तक की पढाई ICSE बोर्ड से पूरी की। हालाँकि कक्षा 12वीं की पढाई उन्होंने CBSE बोर्ड से कुट्टक के स्कूल से पूरी की । उनके पास कराटे में ब्लैक बैल्ट है और उन्होंने साल 2019 में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल भी जीता है।
अभिलिप्सा पांडा सिंगिंग करियर
अभिलिप्सा पांडा का संगीत से बहुत पुराना नाता है, जैसा की हमने आपको बताया की उनके दादाजी अपने ज़माने में हारमोनियम बजाने के लिए प्रसिद्ध थे। अभिलिप्सा का कहना है की पहली बार उनकी नानीजी ने उन्हें गायत्री मन्त्र के जरिये संगीत से जोड़ा था। उन्होंने LKG कक्षा जब वे केवल 4 वर्ष की थी, उड़ीसी क्लासिकल वोकल सीखना शुरू कर दिए था। लेकिन कुछ कारण वश उन्हें वह सीखना छोड़ना पड़ा।
साल 2015 में उन्होंने द्रौपदी देवी कल्चरल इंस्टिट्यूट से हिंदुस्तानी वोकल सीखना शुरू किया। जब वह सिख रही थी तब उनके गुरु ने उनसे पूछा की क्या वह एक बच्चो के गाने को अपनी आवाज़ देंगी, तो इस पर अभिलिप्सा ने हाँ कर दी और इस प्रकार उन्होंने सिंगिंग इंडस्ट्री में पहला कदम रखा।
साल 2017 – 18 में उन्होंने हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल में गवर्नर्स ट्रॉफी जीत में हासिल की। अभिलिप्सा ने एक ओड़िआ रियलिटी शो, उड़ीसा सुपर सिंगर में भी भाग लिया है। कुछ समय बाद ओडिसा सुपर सिंगर के निर्माताओं ने अभिलिप्सा की एक वीडियो क्लिप अलग अलग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। यह क्लिप जीतू शर्मा जी, जिन्होंने अभिलिप्सा के साथ हर हर शम्भू गाना गया है, उन्होंने देखी और उन्हें अभिलिप्सा की आवाज़ बहुत पसंद आयी। जीतू शर्मा ने अभिलिप्सा के कराटे के कोच द्वारा अभिलिप्सा से बात की और कुछ समय बाद हर हर शम्भू शिव महादेवा गाने को रिकॉर्ड करके, अपने चैनल जीतू शर्मा पर अपलोड कर दिया।
अभिलिप्सा पांडा हर हर शंभू
अभिलिप्सा पांडा को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उनके गाने हर हर शंभू की वजह से मिली। वैसे तो उन्होंने यह गाना 5 मार्च 2022 को यूट्यूब पर डाल दिया था लेकिन जून 2022 में आते ही यह गाना बहुत प्रसिद्ध हो गया और यूट्यूब के ट्रेंडिंग में भी आने लगा। यह गाना उन्होंने गायक जीतू शर्मा के साथ में गाया है। यह गाना जीतू शर्मा द्वारा ही लिखा गया है और इस गाने में संगीत आकाश देव द्वारा दिया गया है।
अभिलिप्सा पांडा सांग्स
FAQ
Q. अभिलिप्सा पांडा की उम्र(Age) क्या है ?
Ans. अभिलिप्सा पांडा की उम्र(Age) 21 वर्ष है। उनका जन्म 2001 में हुआ था।
Q. अभिलिप्सा पांडा का Instagram ID क्या है ?
Ans. अभिलिप्सा पांडा का instagram id @jazz_from_abhilipsa है।
Q. अभिलिप्सा पांडा का गृहनगर (Hometown) क्या है ?
Ans. अभिलिप्सा पांडा का गृहनगर (Hometown) उड़ीसा के क्योंझर डिस्ट्रिक्ट के बारबिल शहर है।