गुरुवार, 5 जुलाई 2018

भारत के खनिज संसाधन - Mineral Resources in India

खनिज  Mineral) वह पदार्थ होते हैं जिन्‍हें पृथ्वी के धरातल से खोदकर निकाला जाता है उन्हे खनिज कहते है। भारत में खनिज सम्पदा का विशाल भंडार है, भारत में लगभग सभी प्रकार के खनिज मिलते हैं क्योंकि इसकी भूगर्भिक संरचना में प्राचीन दृढ़ भूखण्डों का बड़ा योगदान है, भारत में लौह-अयस्क का बहुत विशाल भंडार है। भारत लोहा के अलावे मैंगनीज, क्रोमाईट, टाइटेनियम, मैग्नासाईट, केनाईट, सिलिमनाईट, परमाणु-खजिनों अभ्रक और बाक्साइट के मामले में न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि इनका बड़ी मात्रा में निर्यात भी करता है आईये जानते हैं भारत के खनिज संसाधन - Mineral Resources in India
Mineral Resources India - Iron, Coal, Aluminium, Copper, Lead, Geography India Mineral Resources, Natural resources of India, Mineral Resource list in Hindi

भारत के खनिज संसाधन - Mineral Resources in India

खनिज तीन प्रकार के होते हैं - 

  1. धात्वीक खनिज - वह खनिज जिनसे हम धातु प्राप्त कर सकते हैं उन्हे धात्विक खनिज कहते है। धात्विक खनिज को तीन भागों में बांटा गया है। इन खनिज में धातु कच्‍चे रूप में होती है 
    1. लौह धातु : खनिज जिसमें लोहे का अंश होता है। जैसे लोहा अयस्क, निकल, कोबाल्ट आदि। 
    2. अलौह धातु : खनिज जिसमें लौह अयस्क के अलावा धातुऐं पार्इ जाती है। जैसे तांबा, सीसा, जस्ता व बॉक्साइट। 
    3. बहुमूल्य खनिज : ऐसे खनिज जिनका आर्थिक मूल्य उच्च होता है। जैसे- सोना, चाँदी आदि।
  2. अधात्वीक खनिज - इन खनिज में धातु नहींं पायी जाती है इन्‍हें अधात्वीक खनिज कहते है जैसे पोटाश ग्रेफाइट गन्धक अभ्रक, लवण, पोटाश, सल्फर, ग्रेनाइट, चूना पत्थर, संगमरमर, बलुआ पत्थर
  3. ऊर्जा खनिज - यह वह खनिज होते हैं जिनसे हमारे देश में ऊर्जा पूर्ति की होती है जैसे कोयला, पेट्रोलियम, प्राक्रतिक गैस आदि
    • भारत के ऊर्जा संसाधन
    • भारत की बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएँ
    • भारतीय राज्य और उनके प्रमुख लोक नृत्य

 भारत के खनिज और उनके उत्‍पादक राज्‍य – Indias Mineral and Producer State

भारत के अलग-अलग राज्‍यों में अलग अलग खनिजों का उत्‍पादन होता है इस पोस्‍ट में जानेंगे खनिज और उनके उत्‍पादक राज्‍यों के नाम तो आइये जानते हैं भारत के खनिज और उनके उत्‍पादक राज्‍य – Indias Mineral and Producer State
  • चॉदी (Silver) –  राजस्‍थान, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु
  • नमक (Salt) – गुजरात, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, राजस्‍थान
  • पेट्रोलियम (Petroleum) – गुजरात, असोम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश 
  • कोयला (Coal) – झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, जम्‍मू कश्‍मीर 
  • जिप्‍सम (Gypsum) – राजस्‍थान, जम्‍मू कश्‍मीर,  गुजरात, तमिलनाडु
  • ग्रेफाइट (Graphite) – ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड
  • सोना (Gold) – झारखंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश
  • हीरा (Diamond) – मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश 
  • निकिल (Nickel)  – गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड, महाराष्‍ट्र
  • जस्‍ता (Zinc) – राजस्‍थान,  गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु
  • एंटीमनी (Antimony) – हिमाचम प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक
  • शीरा (molasses) – झारखंड, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु
  • चूना-पत्थर (Limestone) – राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, छत्‍तीसगढ
  • अभ्रक (Mica) – आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्‍थान
  • बॉक्‍साइट (Bauxite) – ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड, गुजरात, मध्‍य प्रदेश,महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु
  • सीसा (Lead) – राजस्‍थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
  • तांबा (Copper) – मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, झारखंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश
  • यूरेनियम (Uranium) –  झारखंड
  • टिन (Tin) – छत्तीसगढ़
  • संगमरमर (Marble) – राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक

अक्‍सर पूछे जाने वाले महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न - 

  1. भारत में तांबा के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य क्रमश: कौन हैं - मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड ।
  2. भारत में बॉक्साइट का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है - उड़ीसा कुल उत्पादन का 50 %
  3. अभ्रक के उत्पादन में विश्व में पहला स्थान किस देश का है - भारत
  4. देश में कुल सोने के उत्पादन का 98 प्रतिशत भाग कहां से प्राप्त होता है - कर्नाटक
  5. जस्ता के लिए कौन-सा खान प्रसिद्ध है - जवार खान (राजस्थान)
  6. भारत में यूरेनियम कहां पाया जाता है - झारखंड (रांची, हजारीबाग, सिंहभूम)
  7. यूरेनियम के उत्पादन में देश का पहला राज्य कौन है - झारखंड
  8. मैग्नेजाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है - उत्तराखंड (68 प्रतिशत भंडार)
  9. विश्व का सबसे बड़ा थोरियम निर्माता देश कौन-सा है - भारत 
  10. भारत में थोरियम अधिक भंडार किस राज्य में है - राजस्थान 
  11. क्रोमाइट के उत्पादन में पहला स्थान किस राज्य का है - उड़ीसा
  12. टंगस्टन का भंडार कहां ज्यादा है - देगाना (राजस्थान)
  13. हीरे की खान देश में कहां है - पन्ना (मध्यप्रदेश)
  14. भारत के किस राज्य में कोयले का विशाल भंडार है - झारखंड 
  15. लौह अयस्क सबसे अधिक किस राज्य में पाया जाता है - झारखंड 
  16. ग्रेनाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है - तमिलनाडु में 
  17. भारत विश्व का कौन से नंबर का सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है - चौथा 
  18. भारत में कार्यरत तेल रिफाइनरियों में से निजी क्षेत्र की रिफाइनरी है - दो 
  19. भारत किस उर्वरक के लिए आयात पर निर्भर करता है - पोटाश के लिए 
  20. भारत में किस उर्वरक की सबसे ज्यादा खपत होती है - नाइट्रोजन उर्वरक 

विश्व की प्रमुख जनजातियां - Major Tribes Of The World in Hindi

सामान्यतः जनजाति (Tribes) ऐसे मानव समुदाय को कहा जाता है जो किसी क्षेत्र के मूल निवासी होते हैं लेकिन उनकी संस्कृति मैं आदम लक्षण पाए जाते हैं और वह बहुत बड़े पैमाने की समुदाय के साथ संपर्क में नहीं रहते हैं इनमें पिछड़ेपन जैसी विशेषताएं भी पाई जाती हैं भारत में ऐसे समुदायों को आदिवासी भी कहा जाता है तो आइए जानते हैं विश्व की प्रमुख जनजातियों के नाम - Major Tribes Of The World in Hindi

विश्व की प्रमुख जनजातियां - Major Tribes Of The World in Hindi

विश्व की प्रमुख जनजातियां - Major Tribes Of The World in Hindi - Janjatiya

विश्व की 10 सबसे ऊंची चोटियां
विश्व के देश और उनके उपनाम
  1. एस्कीमो - ग्रीनलैंड, कनाडा
  2. खिरगीजो - मध्य एशिया
  3. माओरी - न्यूजीलैंड
  4. मसाई - पूर्वी अफ्रीका (कीनिया)
  5. बेद्दास - श्रीलंका
  6. नीग्रो - मध्य अफ्रीका
  7. सेमांग - मलेशिया
  8. यूकाधिर - साइबेरिया
  9. आइनू - जापान
  10. बुशमैन - कालाहारी मरुस्थल (बोत्सवाना)
  11. रेड इंडियन - उ. अमेरिका (कनाडा)
  12. पिग्मीज - कांगो बेसिन
  13. बोरो - ब्राजील
  14. इंकाथा - द. अफ्रीका
  15. हैदा - अमेरिका
  16. तार्तार - साइबेरिया
  17. बद्दू - अरब
  18. पपुआंस - न्यू गिनी
  19. याकू - टुंड्रा प्रदेश
  20. जुलू - नेटाल प्रांत (द. अफ्रीका )

बुधवार, 4 जुलाई 2018

મૂડીઝે કાચા તેલની વધી રહેલી કિંમતને આર્થિક વિકાસ માટે ગણાવી ખતરો

કાચા તેલની કિંમતોમાં ઉથલ-પાથલ ચાલુ છે. એકવાર ફરી ડબ્લૂટીઆઈ ક્રુડ 73 ડૉલર અને બ્રંચ ક્રુડ 78 ડૉલરની પાર પહોંચી ગયું છે. આ દરમિયાન આંતરરાષ્ટ્રીય રેટિંગ એજન્સી મૂડીઝે આ ભાવ વધારને લઇને સતર્ક  રહેવા કહ્યું છે.

શેરા પર હજી એક ઉપકાર કરવા જઈ રહ્યો છે સલમાન ખાન!



થોડા સમય પહેલાં, સલમાન ખાનની ફિલ્મ 'રેસ 3' રિલીઝ કરવામાં આવી હતી. આ ફિલ્મ પ્રેક્ષકોને પસંદ આવી નથી, પણ 'રેસ 3'એ 300 કરોડ રૂપિયા કમાયા છે. હવે સલમાન પોતાના બોડીગાર્ડ શેરા વિશેના ન્યૂઝ સાથે ફરી ચર્ચામાં આવ્યો છે..........

अंबानी ने बढ़ाई कोका-कोला और पेप्सी की मुश्किलें, गर्मी में कौन बेचेगा सबसे ज्यादा माल, कोल्ड ड्रिंक सेक्टर में धमाका

  गर्मी का मौसम आते ही एक बार फिर मार्केट में कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ने लगी है, जिसे देखते हुए अंबानी ने भी अपनी कोल्डड्रिंक मार्केट में उत...