गुरुवार, 5 जुलाई 2018
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय - Biography of Netaji Subhash Chandra Bose
शायद ही काई ऐसा भारतीय होगा जिसने सुभाष चंद्र बोस का नाम नहीं सुना होगा सुभाषचंद्र बोस भारत देश के महान स्वतंत्रता संग्रामी थे, उन्होंने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए बहुत कठिन प्रयास किये तो आइये जानते हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय - Biography of Netaji Subhash Chandra Bose
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय - Biography of Netaji Subhash Chandra Bose
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओड़ीशा (Odisha) के कटक शहर में हुआ था
- इनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस (Jankinath Bose) तथा माँ का नाम प्रभावती देवी (Prabhavati Devi) था
- सुभाष चन्द्र बोस के कुल 14 भाई बहन थे जिसमे से नेता जी 9 बीं संतान थे
- इनका विवाह 1942 में एमिली शेंकल (Emilie Schenkl) नाम की ऑस्ट्रेलियन महिला से हुआ था
- इनकी प्रारंभिक पढ़ाई कटक के रेवेंशॉव कॉलेजिएट स्कूल से पूरी हुई।
- इसके बाद की शिक्षा कलकत्ता के प्रेज़िडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से पूरी हुई
- इसके बाद की शिक्षा के लिए इंग्लैंड के केंब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया
- इसके बाद नेताजी सिविल सेवा की तैयारी की और उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया
- जलियावाला बाग बाले हत्याकांड ने नेताजी के जीवन पर गहरा असर किया और वे 1921 में प्रशासनिक सेवा छोडकर भारत आ गये
- और भारत आकर वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़ गए
- वर्ष 1938 में इन्हें कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन में अध्यक्ष चुना गया था
- सुभाष चन्द्र बोस (Subhash Chandra Bose) को सर्वप्रथम नेताजी कहकर एडोल्फ हिटलर (Adolf Hitler) ने पुकारा था
- दूसरे विश्व युद्ध के दोरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया
- सुभाष चन्द्र बोस का दिया हुआ नारा तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा भारत का राष्ट्रीय नारा बना
- 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर टाउनहोल के सामने नेता जी ने दिल्ली चलो का नारा दिया था
- 21 अक्टूवर 1943 को नेता जी ने सिंगापुर में आर्जी-हुकूमते-आजाद-हिन्द की स्थापना की वे खुद इस सरकार के प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति, और युद्ध मंत्री बने थे
- नेता जी की म्रत्यु 18 अगस्त 1945 को मानी जाती है पर इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है
जानें लाला लाजपत राय के बारे में - Know About Lala Lajpat Rai
लाला लाजपत राय भारत के महान क्रांतकारी थे इन्हें पंजाब केसरी के नाम भी जाना जाता था उन्हें 'पंजाब के शेर' की उपाधि भी मिली थी तो आइये जानते हैं जानें लाला लाजपत राय के बारे में - Know About Lala Lajpat Rai
जानें लाला लाजपत राय के बारे में - Know About Lala Lajpat Rai
इनका जन्म 28 जनवरी, 1865 ई. को पंजाब में हुआ था इनके पिता का नाम लाला राधाकृष्ण और माता का नाम गुलाब देवी था इनके पिता एक अध्यापक थे लाला लाजपत राय जी ने 1880 में कलकत्ता तथा पंजाब (Punjab) विश्वविद्यालय से एंट्रेंस की परीक्षा एक वर्ष में उत्तीर्ण की और वर्ष 1889 में वकालत की पढाई के लिए लाहौर के सरकारी विद्यालय में दाखिला लिया लाला जी कॉलेज के दिनों में ही स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज में शामिल हो गए वर्ष 1885 में उन्होंने सरकारी कॉलेज से द्वितीय श्रेणी में वकालत की परीक्षा उत्तीर्ण की और हिसार में अपनी वकालत शुरू कर दी लाला लाजपत राय का विवाह 13 वर्ष की छोटी सी आयु में ही हो गया था इनकी पत्नी का नाम राधा था लाला लाजपत राय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी नेताओं में से एक थे उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में नरम दल का विरोध करने के लिए गरम दल का गठन किया लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और विपिन चन्द्र पाल इन तीनों को लाल-बाल-पाल कहा जाता था 3 मई 1907 को रावलपिंडी में लाला लाजपत राय को अशांति पैदा करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और छ: माह तक जेल में रखा गया लाला जी नेे “यंग इंडिया” नामक एक पुस्तक लिखी वर्ष 1929 में जब कमीशन भारत आया तो लालाजी ने इसका विरोध किया क्योकि कमीशन में कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था साइमन कमीशन का विरोध करते वक्त अंग्रेजाें की लाठीयाें के प्रहार केे कारण 17 नवंबर 1928 में उनकी मृत्यु हो गई
विश्व के प्रमुख देशों के समाचार पत्रों के नाम - List of Newspaper Names of the world
समाचार पत्र के माध्यम से ही आम नागरिकों को देश की प्रमुख्ा खबरें और अन्य जानकारी पहुॅच पाती हैं, हर देश के अपने प्रमुख समाचार पत्र होते हैं और अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं से इनसे संबधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं तो आईये जानते हैं विश्व के प्रमुख देशों के समाचार पत्रों के नाम - List of Newspaper Names of the world
विश्व के प्रमुख देशों के समाचार पत्रों के नाम - List of Newspaper Names of the world
- प्रमुख देशों के राष्ट्रीय चिन्ह
- विश्व की प्रमुख जनजातियां
ब्रिटेन के समाचार पत्रों के नाम
- गार्जियन वीकली
- न्यू स्टेट्समैन
- डेली मिरर
- टाइम्स ऑफ़ लन्दन
- मैनचेस्टर गार्जियन
- डेली टेलीग्राफ
अमेरिका के समाचार पत्रों के नाम
- डेली न्यूज़
- न्यूयार्क टाइम्स
रूस के समाचार पत्रों के नाम
- प्राव्दा
- जेवास्ता
- इजवेस्तिया
पाकिस्तान के समाचार पत्रों के नाम
- डौन
- पाकिस्तान टाइम्स
फ़्रांस के समाचार पत्रों के नाम
- ले मोन्डे
चीन के समाचार पत्रों के नाम
- पीपुल्स डेली
इंडोनेशिया के समाचार पत्रों के नाम
- मर्डेगा
मिश्र के समाचार पत्रों के नाम
- अल अहराम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
अंबानी ने बढ़ाई कोका-कोला और पेप्सी की मुश्किलें, गर्मी में कौन बेचेगा सबसे ज्यादा माल, कोल्ड ड्रिंक सेक्टर में धमाका
गर्मी का मौसम आते ही एक बार फिर मार्केट में कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ने लगी है, जिसे देखते हुए अंबानी ने भी अपनी कोल्डड्रिंक मार्केट में उत...