गुरुवार, 5 जुलाई 2018

इंटरनेट के बारे में 11 रोचक तथ्य - 11 Interesting facts about the Internet

इंटरनेट दुनिया का सबसे बडा नेटवर्क है, आज इंटरनेट के बिना कंप्‍यूटर और मोबाइल बेकार है इंटरनेट की यह दुनिया बडी विशाल और रोचक है तो आईये जानते हैं इंटरनेट के बारे में रोचक तथ्य - Interesting facts about the Internet

इंटरनेट के बारे में रोचक तथ्य - Interesting Facts About The Internet in Hindi

  1. Symbolics.Com इंटरनेट पर पहला रजिस्टड डोमेन है और आज भी आप इस साइट पर जाकर रीयल टाइम में रजिस्‍टर होने वाले डोमेन देख सकते हैं लेकिन यह दुनिया की पहली बेवसाइट नहीं है 
  2. दुनिया की पहली वेबसाइट बनाई गयी 1991 में जिसका नाम है http://info.cern.ch/ 
  3. इस साइट को बनाने वाले थे टिम बर्नर्स ली और ये वही व्‍यक्ति हैं ज‍िन्‍होंने पूरी दुन‍िया को इंटरनेट के माध्‍यम से जोड़ा है। इन्‍हें इंटरनेट का जन्‍मदाता भी कहा जाता है 
  4. इंटरनेट पर लगभग इंटरनेट पर 800 मिलियन से भी ज्यादा वेबसाइट है और उनमे से 360 मिलियन से भी ज्यादा ब्लॉग है
  5. करीब 100,000 से ज्‍यादा डाटकॉम डोमेन प्रतिदिन इंटरनेट पर रजिस्‍टर किए जाते हैं और हर मिनट हर मिनट 204 मिलियन ई-मेल भेजे जाते हैं।
  6. वर्तमान समय में करीब 40 प्रतिशत लोग इंटरनेट इस्‍तेमाल करते हैं, और करीब 9 मिलियन लोग आपस 
  7. में इंटरनेट से कनेक्‍टेड हैं।
  8. भारत में इंटरनेट सेवा 15 अगस्त 1995 में तब आरंभ हुई 
  9. सिकिकम पहला ऐसा भारतीय राज्य बना जिसने पहली बार इंटरनेट पर राज्य की टेलीफोन डाइरेक्टरी उपलब्ध कराई और भारतीय जनता पार्टी भारत की पहली ऐसी पार्टी थी जिसने इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट बनाई।
  10. इंटरनेट के आने के बाद इंटरनेट पर ऑनलाइन वोटिंग कराने वाला पहला राज्‍य बना गुजरात
  11. दुनियाभर में हर दिन 30 हजार वेबसाइटें हैक होती हैं।

जानें राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में - Know about National Youth Day

प्रत्‍येक वर्ष स्‍वामी विवेकानन्‍द जी के जन्‍म दिन यानि 12 जनवरी के दिन को राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिवस को मनाने की शुरूआत भारत सरकार ने वर्ष 1985 में की थी तो आइये जानें राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में - Know about National Youth Day
Know about National Youth Day

स्‍वामी विवेेेेकानन्‍द का जीवन परिचय  - Biography of Swami Vivekananda

प्रारम्भिक जीवन  

स्‍वामी विवेकानन्‍द जी का जन्‍म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के एक रूढ़िवादी हिन्दु परिवार में हुआ था इनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था उनके पिता, विश्वनाथ दत्ता, कलकत्ता हाई कोर्ट के वकील थे इनका बचपन का नाम नरेन्‍द्र था स्वामीजी का ध्यान बचपन से ही आध्यात्मिकता की ओर था 

शिक्षा 

इनकी प्रारम्भिक शिक्षा ईश्वर चन्द्र विद्यासागर मेट्रोपोलिटन इंस्टिट्यूट से हुई और इन्‍होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बी.ए उत्तीर्ण की और कानून की परीक्षा की तैयारी करने लगे वे विभिन्न विषयो जैसे दर्शन शास्त्र, धर्म, इतिहास, सामाजिक विज्ञानं, कला और साहित्य के उत्सुक पाठक थे हिंदु धर्मग्रंथो में भी उनकी बहोत रूचि थी ये हमेशा शारीरिक योग, खेल और सभी गतिविधियों में सहभागी होते थे

सन्‍यास जीवन 

नरेन्‍द्र रामकृष्‍ण परमहंस जी से काफी प्रभावित थे और परमहंस जी से इनकी मुलाकात 1881 में हुई और इन्‍होंने नरेन्‍द्र को देखते ही अपना शिष्‍य बना लिया नरेन्‍द्र दत्‍त का नाम सन्‍यास लेने के बाद स्‍वामी विवेकानन्‍द पडा था नरेन्‍द्र दत्‍त को नाम स्वामी विवेकानन्द खेत्री के महाराजा अजित सिंह ने दिया था 25 वर्ष की अवस्था में नरेन्द्र ने गेरुआ वस्त्र धारण कर लिये और उन्होंने पैदल ही पूरे भारतवर्ष की यात्रा की सन्‌ 1893 में शिकागो (अमेरिका) में विश्व धर्म परिषद् हो रही थी स्वामी विवेकानन्द उसमें भारत के प्रतिनिधि के रूप में पहुँचे अमेरिका के लोग उस समय पराधीन भारतवासियों को बहुत हीन दृष्टि से देखते थे वहाँ लोगों ने बहुत प्रयत्न किया कि स्वामी विवेकानन्द को सर्वधर्म परिषद् में बोलने का समय ही न मिले किन्तु उनके विचार सुनकर सभी विद्वान चकित हो गये और अमेरिका में उनका अत्यधिक स्वागत हुआ 

मृत्‍यु 

स्‍वामी विवेकानंद जी की मृत्‍यु 4 जुलाई 1902 को  बेलूर मठ में हो गई थी उनके शिष्‍यों के अनुसार उन्‍होंने महासमाधी ली थी 

मानव शरीर से जुड़े 22 रोचक तथ्‍य - 22 Interesting Facts About Human Body Hindi

मानव शरीर (Human Body) ईश्‍वर की बनाई सबसे परिष्कृत मशीन है, मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्‍य हैं जो शायद ही आपको पता हों तो आईये जानते हैं मानव शरीर से जुड़े 22 रोचक तथ्‍य - 22 Interesting Facts About Human Body Hindi

मानव शरीर से जुड़े 22 रोचक तथ्‍य - 22 Interesting Facts About Human Body Hindi

  1. हमारी 1 आंख में 12,00,000 फाइबर होते हैं। 
  2. आंख को किसी चीज काे फोकस करने में 2 मिली सेकेंड लगते हैं 1 मिली सेेकेण्‍ड 1 सेकेण्‍ड का 1000 वां भाग होता है  
  3. मनुष्य की आँखों का आकार जन्म से लेकर मृत्यु तक एक ही रहता है जबकि नाक और कान के आकार हमेशा बढ़ते रहते हैं।
  4. आदमी एक साल में औसतन 62,05,000 बार पलकें झपकाता है।
  5. इंसान के कान 20,000 हर्ट्ज तक की फ्रीक्वेंसी सुन सकते हैं।
  6. नवजात शिशु एक मिनट में ६० बार सांस लेता है | किशोर २० बार और युवा केवल सोलह बार
  7. नवजात शिशु रोता है तो उसके आंसू नहीं आते क्यों कि तब तक उसकी अश्रुग्रंथियाँ विकसित नहीं होती है
  8. एक स्वस्थ युवा शरीर का मस्तिष्क २० वाट विद्युत पैदा कर सकता है
  9. मनुष्य की मृत्यु हो जाने के बाद भी बाल और नाखून बढ़ते ही रहते हैं
  10. खाए गए भोजन को पचने में लगभग 12 घण्टे लगते हैं।
  11. मनुष्य के जबड़ों की पेशियाँ दाढ़ों में 90.8 कि.ग्रा. के बराबर शक्ति उत्पन्न करती हैं।
  12. शरीर में दर्द 350 फीट प्रति सेकेंड की रफ्तार से आगे बढ़ता है
  13. मनुष्य की जाँघों की हड्डियाँ कंक्रीट से भी अधिक मजबूत होती हैं।
  14. मनुष्य के शरीर के भीतर रक्त प्रतिदिन 96,540 कि.मी. दूरी की यात्रा करता है
  15. मनुष्य के सुनने की क्षमता 20 से 120 डेसीबल तक होती है 
  16. मनुष्‍य 1 मिनट में लगभग 16 बार साॅस लेता है 
  17. मनुष्‍य का हृदय 1 मिनट में लगभग 72 बार धडकता है 
  18. ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय 0.8 सेकेण्‍ड होता है 
  19. मनुष्‍य के कुल दांत 32 होते हैं लेकिन दूध के दांतों की कुल संख्‍या 20 होती है 
  20. मनुष्‍य के शरीर में कुल 206 अस्थियां होती है जिसमें 28 केवल खोपड़ी में होती हैं
  21. मनुष्‍य के शरीर में खून की कुल माञा 5.5 लीटर हाेती है 
  22. मनुष्य के शरीर के भीतर लगभग 72 कि.मी. तक लंबी नसें होती हैं।

त्रिपुरा का सामान्‍य ज्ञान - Tripura General Knowledge - Tripura Samanya Gyan in Hindi

सम्‍पूर्ण सामान्‍य ज्ञान (प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये ) क्लिक करें


त्रिपुरा भारत का एक राज्य है त्रिपुरा दक्षिण एशिया के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है यह गोवा तथा सिक्किम के बाद भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है तो आइये जानते हैं त्रिपुरा का सामान्‍य ज्ञान - Tripura General Knowledge - Tripura Samanya Gyan in Hindi

त्रिपुरा का सामान्‍य ज्ञान - Tripura General Knowledge - Tripura Samanya Gyan in Hindi

त्रिपुरा का सामान्‍य ज्ञान - Tripura General Knowledge - Tripura Samanya Gyan in Hindi

क्र.सं.

प्रश्‍न

उत्‍तर 

1
त्रिपुरा का स्‍थापना दिवस
21 जनवरी 1972 
2
त्रिपुरा की राजधानी 
अगरतला 
3
त्रिपुरा की राजकीय भाषा
बंगाली, ककबरक, अंग्रेज़ी
4
त्रिपुरा के पहले मुख्‍यमंत्री 
श्री सचिन्‍द्र लाल सिंह जी 
5
त्रिपुरा के वर्तमान मुख्‍यमंत्री
श्री मणिक सरकार जी 
6
त्रिपुरा के पहले राज्‍पाल 
श्री ब्रज कुमार नेहरू जी
7
त्रिपुरा  के वर्तमान राज्‍यपाल
श्री त‍थागत राय जी 
8
त्रिपुरा  का राजकीय पशु 
फेरीजपर्ण वानर   
9
त्रिपुरा  का राजकीय फूल
नागेश्वर
10
त्रिपुरा का राजकीय पेड
अगार 
11
त्रिपुरा का राजकीय पक्षी 
फैरी ब्‍लू बर्ड      
12
त्रिपुरा का क्षेत्रफल 
10486 वर्ग किलोमीटर 
13
त्रिपुरा का सबसे बडा नगर
अगरतला  
14
त्रिपुरा के प्रमुख लोक नृत्‍य 
गारिया, मसक, सुमानी, झूम, ओर लेबांग बूमानी
15
त्रिपुरा की प्रमुख नदीयॉ 
जूरी, मान, धलाई, खोवाई, गोमती, हावडा, मघरी, लोंगाई    
16
त्रिपुरा की सीमाऐं
असोम, बांग्‍लादेश, मिजोरम    
17
त्रिपुरा का प्रमुख कृषि उत्‍पादन
चावल, गेहूॅ, पटसन, गन्‍ना, मेस्‍ता, आलू,तिलहन आदि          
18
त्रिपुरा के प्रमुख पर्यटक स्‍थल 
नीर महल, सिपाही खाला, मातावाडी, कमल सागार आदि 
19
त्रिपुरा के प्रमुख उद्योग 
 हथकरघा,चाय, बर्तन,चमडे के सामान आदि        
20
त्रिपुरा में जिलों की संख्‍या 
8
21
त्रिपुरा में लोक सभा की सीटें
2
22
त्रिपुरा में राज्‍यसभा की सीटें 
1

अंबानी ने बढ़ाई कोका-कोला और पेप्सी की मुश्किलें, गर्मी में कौन बेचेगा सबसे ज्यादा माल, कोल्ड ड्रिंक सेक्टर में धमाका

  गर्मी का मौसम आते ही एक बार फिर मार्केट में कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ने लगी है, जिसे देखते हुए अंबानी ने भी अपनी कोल्डड्रिंक मार्केट में उत...