गुरुवार, 5 जुलाई 2018

थल सेना प्रमुखों की सूची - list of Indian Army Chiefs

भारतीय थलसेना, सेना की भूमि-आधारित दल की शाखा है और यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है अब तक 27 लोग थल सेना के प्रमुख के रूप में नियुक्‍त हो चुके हैं तो आइये जानते हैं थल सेना प्रमुखों की सूची - list of Indian Army Chiefs

list of Indian Army Chiefs

थल सेना प्रमुखों की सूची - list of Indian Army Chiefs

1. जनरल महाराज राजेंद्र सिंह जी (Gen. Rajinder Singh Ji Maharaj) - 1 अप्रैल 1955 से 14 मई 1955 तक
2. जनरल एम . एम. श्रीनागेश (Gen. M. Srinagesh) - 15 मई 1955 से 7 मई 1957 तक
3. जनरल के . एस . थिमय्या (General. s . Thimmayya) - 8 मई 1957 से 7 मई 1961 तक
4. जनरल आर . एन . थापर (General R. N. Thapar) - 8 मई 1961 से 19 नवम्बर 1962 तक
5. जनरल जे. एन. चौधरी (General Jay. N. Chowdhury) - 20 नवम्बर 1962 से 7 जून 1966 तक
6. जनरल पी . पी . कुमारमंगलम (General p. P. Minister) - 8 जून 1966 से 7 जून 1969 तक
7. जनरल एस. एच . एफ . जे . मानेकशा (Gen. H. F . J. Manekshaw) - 8 जून 1969 से 31 दिसंबर 1972 तक
8. फील्ड मार्शल एस. एच . एफ . जे . मानेकशा (Field Marshall H. F . J. Manekshaw) - 1 जनवरी 1973 से 14 जनवरी 1973
9. जनरल जे जे वेबर (Gen JJ Weber) - 15 जनवरी 1973 से 31 मई 1975 तक
10. जनरल टी एन रैैना (General TN Raina) - 1 जून 1975 से 31 मई 1978 तक
11. जनरल ओ पी मल्होत्रा (Gen OP Malhotra) - 1 जून 1978 से 31 मई 1981 तक
12. जनरल के व्ही कृष्णराव (General whee Krishnarao) - 1 जून 1981 से 31 जुलाई 1983 तक
13. जनरल ए एस वैद्य (Gen A. S. Vaidya) - 1 अगस्त 1983 से 31 जनवरी 1986 तक
14. जनरल के सुन्दर जी (Gen. K. Sunder G) - 1 फरवरी 1986 से 30 अप्रैल 1988 तक
15. जनरल वी एन शर्मा (Gen VN Sharma) - 1 मई 1988 से 30 जून 1990 तक
16. जनरल एस एफ रोड्रिग्स (General SF Rodrigues) - 1 जुलाई 1990 से 30 जून 1993 तक
17. जनरल बी सी जोशी (Gen BC Joshi) - 1 जुलाई 1993 से 18 नवम्बर 1994 तक
18. जनरल एस राय चौधरी (General S Roy Chowdhury) -22 नवम्बर 1994 से 30 सितम्बर 1997 तक
19. जनरल वी पी मलिक (General VP Malik) - 1 अक्टूबर 1997 से 30 सितम्बर 2000 तक
20. जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन (General Sundararajan Padmanabhan) - 1 अक्टूबर 2000 से 31 दिसम्बर 2002 तक
21. जनरल निर्मल चन्द्र विज (General Nirmal Chandra Vij) - 1 जनवरी 2003 से 31 जनवरी 2005 तक
22. जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह (General Joginder Jaswant Singh) - 31 जनवरी 2005 से 30 सितम्बर 2007 तक
23. जनरल दीपक कपूर (General Deepak Kapoor) - 30 सितम्बर 2007 से 31 मार्च 2010 तक
24. जनरल विजय कुमार सिंह (General Vijay Kumar Singh) - 31 मार्च 2010 से 31 मई 2012 तक
25. जनरल बिक्रम सिंह (General Bikram Singh) - 1 जून 2012 से 31 जुलाई 2014 तक
26. जनरल दलवीर सिंह सुहाग (General Dalveer Singh Suhag) - 31 जुलाई 2014 से 30 दिसंबर 2016
27. जनरल विपिन रावत (General Bipin Rawat) - 31 दिसंबर 2016 से अब तक 

भारत के राष्‍ट्रीय चिन्ह अथवा प्रतीकों के नाम - National Symbols Of India

भारत की राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीक भारतीय पहचान और विरासत का मूलभूत हिस्‍सा हैं, यहां हमने भारत के राष्‍ट्रीय चिन्ह अथवा प्रतीकों के नामों की सूची दी है और उनके बारे में जानकारी भी दी है जो आपके बहुत काम आयेगी - आईये जानते हैं भारत के राष्‍ट्रीय चिन्ह अथवा प्रतीकों के नाम - List Of National Symbols Of India 

भारत के राष्‍ट्रीय चिन्ह अथवा प्रतीकों के नाम - List Of National Symbols Of India 

  • राष्ट्र का नाम - हमारे राष्ट्र का नाम भारत है, भारत से पहले इस देश का नाम आर्यावर्त था, भारत नाम की उत्पति भारत के चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम हुई है
  • राष्ट्रीय ध्वज - हमारा राष्ट्रीय ध्वज ३.२ आकार का केसरिया सफ़ेद व हरे रंग का होता है जिसके मध्य में नीले रंग का चक्र होता है इस चक्र में 24 तीलियाँ हैं इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।
  • राज चिन्ह - हमारा राज चिन्ह सारनाथ(वाराणसी ) में स्थित अशोक की लाट है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी 1950 को अपनाया इस लाट के नीचे देवनागरी लिपि में मुण्डक-उपनिषद का सूत्र "सत्यमेव जयते " लिखा है राष्ट्रीय आदर्श वाक्य - "सत्यमेव जयते " भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य है। इसका अर्थ है सत्य की ही जीत होती है।
  • राष्ट्र गान - भारत का राष्ट्र गान है "जन-मन-गण" इसकी रचना गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर द्वारा की गयी थी ) इसे 1950 में अपनाया गया, इसे पूरा गाने में 52 सेकेण्‍‍‍ड का समय लगता है और राष्ट्रीय गान सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में सर्वप्रथम गाया गया था 
  • राष्ट्र गीत - हमारा राष्ट्रगीत है "वन्दे मातरम" (बंकिमचंद्र चटर्जी के उन्यास आनंदमठ से उद्घत है ) इसे सर्वप्रथम 1896 में राष्ट्रीय कोंग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था 
  • राष्ट्रीय पंचांग- भारतीय राष्ट्रीय पंचांग या 'भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर' भारत में उपयोग में आने वाला सरकारी सिविल कैलेंडर है, शक संवत पर आधारित है इसे ग्रिगेरियन कलेण्डर के साथ संवत चैत्र 365 दिन इसे 22 मार्च 1957 को अपनाया गया
  • राष्ट्रीय पशु - बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है (पैंथर टाइग्रिस लिनेयस )
  • राष्ट्रीय पक्षी - हमारा राष्ट्रीय पक्षी मयूर यानि मोर है (पावो क्रिस्टेस लिनेयस) 1972 इसे पूरा संरक्षण प्राप्त है 

डॉ. अब्दुल कलाम से जुड़े 14 रोचक तथ्‍य - 14 Interesting Facts about Abdul Kalam in Hindi

डॉ. अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे, डॉ. अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) को मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है आईये जानते हैं डॉ. अब्दुल कलाम से जुड़े रोचक तथ्‍य - interesting facts about Abdul Kalam in hindi

डॉ. अब्दुल कलाम से जुड़े 14 रोचक तथ्‍य - 14 Interesting Facts About Abdul Kalam in Hindi

  1. अब्दुल कलाम का पूरा नाम “डॉक्टर अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम” था
  2. डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्‍म एक बेहद गरीब परिवार में 15 अक्टूबर, 1931 को हुआ था 
  3. इनकी पॉच बहनेंं और पॉच भाई थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी 
  4. सिर्फ 5 साल की उम्र में ही अब्‍दुुुल कलाम ने अखबार बेचकर परिवार को सपोर्ट देना शुरू कर दिया था 
  5. अब्दुल कलाम एक पायलट बनना चाहते थे और एक बार वे इसके बेहद करीब पहुँच गए थे। 
  6. Indian Air Force की selection list में वे 9वें स्थान पर थे, जबकि सिर्फ आठ लोगों का ही चयन होना था
  7. डॉ कलाम ने अपने जीवन की शुरूआत में इंडियन आर्मी के लिए स्‍माल हेलीकाप्‍टर भी डिजायन किया था
  8. अब्‍दुल कलाम जी को बर्ष 1997 में भारत केे सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया था
  9. डॉ कलाम, डॉ सर्वपल्‍ली राधा‍कृष्‍णन (Dr. S. Radhakrishnan) और डॉ जाकिर हुसैैन के बाद एक राष्‍ट्रपति थे जिन्‍हे भारत रत्‍नमिलने के बाद राष्‍ट्रपति पद मिला था
  10. डॉ कलाम भारत के राष्ट्रपति थे जो कि एक वैज्ञानिक थे और प्रथम राष्ट्रपति भी थे जो अविवाहित थे
  11. डॉ कलाम की टीम ने सन 1980 मेंं रोहिणी उपग्रह को पृथ्‍वी की कक्षा में स्‍थापित कर भारत को International Space Club का सदस्‍य बना दिया था
  12. डॉ कलाम कार्यालय छोड़ने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग, भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद, भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर व भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर के मानद फैलो व एक विजिटिंग प्रोफेसर बन गए थे
  13. डॉ कलाम की मृत्‍यु 27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंगमेघालय (Meghalaya) में दिल का दौरा पडने से हुई थी
  14. डॉ कलाम ने अपनी जीवनी विंग्स ऑफ़ फायर नामक पुस्‍तक में लिखी है

डॉ ए.पी.जे अब्‍दुल कलाम को दिये गये सम्‍मान

  1. 1990 - पद्म विभूषण - भारत सरकार
  2. 1994 - विशिष्ट शोधार्थी - इंस्टीट्यूट ऑफ़ डायरेक्टर्स (इण्डिया)
  3. 1997 - इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
  4. 1997 - भारत रत्न - भारत सरकार
  5. 1998 - वीर सावरकर पुरस्कार - भारत सरकार
  6. 2000 - रामानुजन पुरस्कार - अल्वार्स शोध संस्थान, चेन्नई
  7. 2007 - किंग चार्ल्स II मेडल - रॉयल सोसायटी, यूनाइटेड किंगडम
  8. 2007 - डॉक्टर ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी की मानद उपाधि - कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय
  9. 2007 - डॉक्टर ऑफ साइन्स की मानद उपाधि -वूल्वरहैंप्टन विश्वविद्यालय, यूनाईटेड किंगडम
  10. 2008 - डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग (मानद उपाधि) - नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर
  11. 2008 - डॉक्टर ऑफ साइन्स (मानद उपाधि) - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
  12. 2009 - मानद डॉक्टरेट - ऑकलैंड विश्वविद्यालय
  13. 2009 - वॉन कार्मन विंग्स अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड - कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,
  14. 2009 - हूवर मेडल - ए॰एस॰एम॰ई॰ फाउण्डेशन,
  15. 2010 -डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग - यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू
  16. 2011  - आइ॰ई॰ई॰ई॰ मानद सदस्यता -आइ॰ई॰ई॰ई॰
  17. 2012- डॉक्टर ऑफ़ लॉज़(मानद उपाधि) - साइमन फ़्रेज़र विश्वविद्यालय
  18. 2014 - डॉक्टर ऑफ़ साइन्स - एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम

राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार - महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - National Bravery Award in Hindi

हर वर्ष 26 जनवरी को भारत के वीर बच्‍चों को राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (National Bravery Award) दिये जाते हैं, 1957 में भारतीय बाल कल्याण परिषद ने राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (National Bravery Award) की शुरूआत की थी तो आईये जानते हैं राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (National Bravery Award) के बारे मेें कुछ महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार - Rashtriya Veerta Puraskar - National Bravery Award in Hindi

राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (National Bravery Award) के पीछे एक सच्‍ची कहानी है, वर्ष 1957 में 14 वर्ष के बालक हरीश मेहरा (Harish Mehra) ने रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के दौरान अचानक लगी आग से लोगों की जान बचाई थी, इस रामलीला काे देखने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, जगजीवन राम आदि भी देेखने आये थे इस आग को बुझाने में हरीश मेहरा (Harish Mehra) के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए थे, अपनी जान की परवाह किए बगैर पंडित नेहरू और तमाम दूसरे गणमान्य नागरिकों को एक बड़े हादसे से बचाया था, नेहरु जी बालक हरीश मेहरा (Harish Mehra) की वीरता और साहस से अत्‍यधिक प्रभावित हुए और राष्‍ट्रीय स्तर पर बहादुर बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया

इसी क्रम मेें पहला राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (National Bravery Award) वर्ष 1957 में 14 वर्ष के बालक हरीश मेहरा (Harish Mehra) को दिया गया 

कुल पॉच प्रकार के राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (National Bravery Award) दिये जाते हैं -
  • भारत पुरस्‍कार (Bharat Award)
  • गीता चोपड़ा पुरस्‍कार (Geeta Chopra Award)
  • संजय चोपड़ा पुरस्‍कार  (Sanjay Chopra Award)
  • बापू गैधानी पुरस्‍कार (Bapu Gaidhani Award)
  • सामान्य राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (Normal National Bravery Award)
राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (National Bravery Award) 6 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्‍चाेें को प्रदान किये जाते हैं राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार (National Bravery Award) के रूप में एक पदक, प्रमाण पत्र और नकद राशि दी जाती है। 26 जनवरी के दिन ये बहादुर बच्चे हाथी पर सवारी करते हुए गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होते हैं

अंबानी ने बढ़ाई कोका-कोला और पेप्सी की मुश्किलें, गर्मी में कौन बेचेगा सबसे ज्यादा माल, कोल्ड ड्रिंक सेक्टर में धमाका

  गर्मी का मौसम आते ही एक बार फिर मार्केट में कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ने लगी है, जिसे देखते हुए अंबानी ने भी अपनी कोल्डड्रिंक मार्केट में उत...