गुरुवार, 14 जून 2018


वर्ल्ड कप: मेजबान रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से हराया, 88 साल में उद्घाटन मैच में दूसरी सबसे बड़ी जीत
  • फुटबॉल विश्व कप 32 दिन तक चलेगा, 11 शहर के 12 स्टेडियम में 64 मुकाबले होंगे
  • इस इवेंट से फीफा को 41 हजार करोड़ की कमाई होने की उम्मीद है
मॉस्को.रूस में गुरुवार रात 21वें फुटबॉल विश्व कप की शुरुआत हो गई। लुझनिकी स्टेडियम में उद्घाटन समारोह खत्म होने के बाद मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच विश्व कप का पहला मैच खेला गया। जिसमें रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से हरा दिया। यूरीगजिन्स्कीने 12वें, चेरीसेव ने 43वें औरडिज्यूबा ने 71वें मिनटमें गोल किया।इसी के साथ गजिन्स्की 2018 विश्व कप में पहला गोल मारने वाले खिलाड़ी बन गए। पहली बार दो सबसे कम रैंकिंग वाली टीमों के बीच ओपनिंग मुकाबला हुआ। मेजबान रूस की रैंकिंग 70 और सऊदी अरब की 67 है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अंबानी ने बढ़ाई कोका-कोला और पेप्सी की मुश्किलें, गर्मी में कौन बेचेगा सबसे ज्यादा माल, कोल्ड ड्रिंक सेक्टर में धमाका

  गर्मी का मौसम आते ही एक बार फिर मार्केट में कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ने लगी है, जिसे देखते हुए अंबानी ने भी अपनी कोल्डड्रिंक मार्केट में उत...