दूध उत्पादन में भारत का स्थान प्रथम है, भारत का विश्व दुग्ध उत्पादन में 17 प्रतिशत हिस्सा है भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में कृषि के बाद डेयरी उद्योग की प्रमुख भूमिका है आईये जानते हैं भारत में दुग्ध उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य - Important facts About milk production in India
भारत में दुग्ध उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य - Important Facts About Milk Production in India
प्रमुख राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय दिवस
मानव शरीर से जुड़े 22 रोचक तथ्य
मानव शरीर से जुड़े 22 रोचक तथ्य
- भारत में कृषि के बाद दुग्ध उद्योग यह कैसा उद्योग है जिस पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा निर्भर रहते हैं
- वर्ष 1970 में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्र की आय में वृद्धि के लिए ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत की गई
- ऑपरेशन फ्लड तीन चरणों में पूरा किया गया
- ऑपरेशन फ्लड ने भारत को दुग्ध उत्पादन में शीर्ष स्थान पर स्थापित किया
- ऑपरेशन फ्लड के जनक डॉक्टर वर्गीज कुरियन है ऑपरेशन फ्लड प्रथम 1970 में शुरू किया गया जबकि ऑपरेशन फ्लड द्वितीय 1981 में शुरू किया गया और इसका तीसरा चरण यानी ऑपरेशन फ्लड तृतीय सन 1985 में विश्व बैंक और यूरोपीय आर्थिक समुदाय द्वारा शुरू किया गया
- 'ऑपरेशन फ्लड' आगे चलकर श्वेत क्रांति या दुग्ध क्रांति के रूप में जाना गया।
- उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य है
- अमूल, गुजरात आधारित देश का सबसे बड़ा दुग्ध सहकारी है, जो 1946 में अस्तित्व में आया था
- अमूल ने भारत में श्वेत क्रान्ति की नींव रखी जिससे भारत संसार का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश बन गया है।
दुग्ध उत्पादक से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- गरीबों की गाय किसे कहा जाता है - बकरी
- सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस की प्रजाति कौन सी है - मुर्रा भैंस
- सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय की नस्ल - गुजरात की गिर गाय
- उत्तर प्रदेश का भारत में कुल दूध उत्पादन में हिस्सा है - 17% से ज्यादा
- भारत के 10 सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन करने वाले राज्य - उत्तरप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडू, बिहार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें